ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सामूहिक दुष्कर्म के बाद 10वीं की छात्रा को पुल से नीचे फेंका गंभीर रूप से घायल छात्रा ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही, आरोपी फरार |

ग्वालियर : : 02/02/2024 : घटना 29 जनवरी सुबह 7:30 बजे की है जब 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कोचिंग जा रही थी तभी रास्ते में उसकी कोचिंग में पढ़ने वाला युवक बॉबी रावत अपने दोस्त सतेंद्र के साथ बाइक से जा रहा था | उसने किशोरी को बाइक पर बैठने को कहा तो उसने मना कर दिया | उसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे ज़बरदस्ती बाइक पर बैठाया और सहराई पुल पर ले जाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया | छात्रा ने विरोध किया तो उसके भाई को मारने की धमकी दी, जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसे सहराई पुल से नीचे फेंक दिया | जिस पुल से उसे फेंका गया है वह 30 फीट है | इतनी ऊंचाई से गिरने से किशोरी के दोनों पैर टूट गए और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई | गंभीर रूप से घायल छात्रा को ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है | घटना के बाद से बेहोश छात्रा को अस्पताल में बुधवार को होश आया इसके बाद घायल छात्रा के माता-पिता की शिकायत और बच्ची के बयानों के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है | गौरतलब है कि अभी एक दिन पहले ही माता-पिता और भाई बहनों को बंधक बनाकर घर में घुसकर तीन बदमाशों ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था | अब बच्चियां न घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर अब बच्चियाँ कैसे निर्भय रहेंगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com