ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरोपी पिता ने बताया कि दूसरी पत्नी बेटी को पसंद नहीं करती थी, और कोई बेटी को रखने को तैयार न था, इसलिए मारने की योजना बनाई |

भोपाल : : 02/02/2024 :( नुजहत सुल्तान )  कोहेफिज़ा में सैफिया कॉलेज रोड स्थित मिलन शादी हॉल के पास 29 जनवरी की रात 11 बजे एक बाप ने अपनी बेटी का गला रेतकर उसे मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंक दिया था | गनीमत रही कि बच्ची मरी नहीं बच्ची का गला रेतने वाला तेज़ सिंह लोधी उसका सौतेला पिता है | उसकी पत्नी संगीता की भी आज से दो साल पहले इसी जगह, इसी समय आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी | उसके बाद वह बेटी को उसके नाना-नानी के यहाँ छोड़ना चाहता था, लेकिन डर इस बात का था कि अगर सास-ससुर ने बेटी के बारे में पूछा तो क्या कहेगा वहीं दूसरी पत्नी नेहा भी बेटी को पसंद नहीं करती थी उसका डेढ़ साल का बेटा है और तीन महीने गर्भ से है | बेटी प्रीति बार-बार पिता से मां के बारे में पूछती थी, जिससे वह परेशान था बेटी को कोई और रखने को तैयार नहीं था इसलिए पिता ने उसे मारने की योजना बनाई |  आरोपी पुलिस रिमांड पर है उसने पूछताछ में बताया कि वह मूलत: सागर जिले का रहने वाला है, 2016 में वह ओडिशा मजदूरी करने गया था तब उसकी मुलाक़ात संगीता से हुई थी | वहां से वापस आने के बाद उसकी मोबाइल पर संगीता से बातचीत होती थी | ऐसे में दोनों ने साथ रहने का मन बना लिया था, संगीता अपने पति से अलग हो चुकी थी, वह अपनी बेटी प्रीति को लेकर भोपाल आकर तेज़ सिंह के साथ रहने लगी | तेज़ सिंह संगीता से संतान चाहता था, लेकिन संगीता का ऑपरेशन था इसलिए वह मां नहीं बना सकती थी | इस बात को लेकर दोनों की आपस में नोंक झोंक होने लगी तेज़ सिंह संगीता से दूरियां बनाने लगा वह संगीता के चरित्र पर शक करता इस कारण संगीता वापस माता-पिता के साथ ओडिशा चली गई थी तेज़ सिंह के माता- पिता ने भी उससे कोई रिश्ता नहीं रखा और तेज़ सिंह की शादी टीकमगढ़ निवासी नेहा से करा दी नेहा को उसके पति ने संतान न होने के कारण छोड़ दिया था | जनवरी 2022 में जब संगीता वापस आई तो कुछ दिन तेज़ सिंह के साथ रही उसके बाद 29 जनवरी को आरोपी तेज़ सिंह संगीता को साथ लेकर गया और वहां उसकी हत्या कर दी |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com