ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सेंट्रल जेल खुद का पेट्रोल पंप बनाने की तैयारी में पंप का संचालन बंदियों द्वारा किया जाएगा |

भोपाल : : 02/02/2024 : भोपाल जेल द्वारा ओपन जेल कैंपस की 900 वर्गफीट जमीन पर सेंट्रल जेल अब अपना पेट्रोल पंप बनाने की तैयारी में लगा हुआ है | यह पंप पेट्रोलियम कंपनी एचपीसीएल तैयार करके देगी, जेल प्रबंधन को इसकी ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी | इस पंप का संचालन सेंट्रल जेल के बंदी करेंगे | जेल विभाग ने पेट्रोलियम कंपनी से 1 करोड़ 18 लाख रु. लोन लेकर राजस्व विभाग में जमा किया है | सभी विभागों की अनुमति के बाद कलेक्टर भोपाल की तरफ से पेट्रोल पंप की अनुमति जारी हो चुकी है | पंप अगले तीन चार महीनों में शुरू हो जाएगा | इस पंप की बिक्री से होने वाली आय के लाभ की राशि जेल कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं में खर्च की जाएगी | ओपन जेल के बंदियों को कंपनी द्वारा पंप के संचालन का प्ररीक्षण दिया जाएगा | बंदी ही मैनेजर और सेल्समैन होंगे | यह पंप 24 घंटे चालू रहेगा, इसके संचालन में 20 से 25 बंदियों की ज़रूरत होगी | पंप पर काम करने वाले बंदियों को कलेक्टर रेट से भुगतान किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com