ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पांच महीने के मासूम को दिमागी बुखार आया तो घरवालों ने पेट पर गर्म वस्तु से दागा, अंधविश्वास से गई मासूम की जान |

शहडोल : : 02/02/2024 : घटना ग्राम पठरा की है, यहां एक 5 महीने के बालक रियांश कोल को दिमागी बुखार आया तो परिजन ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय उसके पेट पर गर्म वस्तु से दाग दिया उन्हें लगा कि ऐसा करने से बच्चा ठीक हो जाएगा लेकिन दागने के बाद बच्चे की तबीयत और अधिक खराब हो गई तब परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे | यहां से उसे जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया | मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बुधवार दोपहर बताया कि बालक की हालत नाजुक है, उसे राहत के लिए ट्यूब डालना पड़ेगा तो पिता रामदास कोल और परिवार के अन्य सदस्य राजी नहीं हुए और बिना इलाज कराए घर ले गए जहां उसकी मौत हो गई | सीएमएचओ डॉ. एके लाल ने बताया कि दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया | उसके शरीर पर दागने के निशान थे यह कैसा अंधविश्वास है जिसने एक मासूम की जान ले ली |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com