ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
परिवहन आयुक्त के पद की ज़िम्मेदारी एक महीने बाद देव प्रकाश गुप्ता को सौंपी, इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता |

भोपाल : 05/02/2024 :  पिछली 28 दिसंबर को गुना में भयावह बस हादसा हुआ था, जिसमें कितने लोग जलकर खाक हो गए थे |  इस संबंध में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय कुमार झा की लापरवाही सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया था | तब से ही यह पद खाली पड़ा था इस पद के लिए कोई ऐसा चेहरा ढूंढा जा रहा था जो इस ज़िम्मेदारी को अच्छे से संभाल सके | परिवहन आयुक्त का पद हासिल करने के लिए तीन नाम चर्चा में थे, लेकिन डीपी गुप्ता इनमें शामिल नहीं थे | परिवहन आयुक्त का पद 38 दिनों से खाली पड़ा था अब इस पद पर डॉ. मोहन यादव सरकार ने 1994 बैच के आईपीएस देव प्रकाश गुप्ता को नियुक्त किया है | वहीं इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर की पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिए हैं |  अब तक इंदौर पुलिस कमिश्नर रहे मकरंद देउस्कर प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ आईजी बनाए गए हैं | उनकी प्रतिनियुक्ति केंद्र से मंजूर होने के बाद से ही नए इंदौर पुलिस कमिश्नर की तलाश शुरू हो गई थी, इंदौर पुलिस कमिश्नर का पद राकेश गुप्ता को सौंपा गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com