ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राज्यसभा के लिए भाजपा से चार नाम सामने आए इन नामों पर एक बार फिर होगी चर्चा |

भोपाल : 05/02/2024 : रविवार को पार्टी दफ्तर में हुई प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक में भाजपा से राज्यसभा के चार नाम सामने आए हैं, इसमें प्रमुख रूप से पूर्व  सांसद और राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे जयभान सिंह पवैया, विनोद गोटिया, अनुसूचित जाती मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता व रंजना बघेल और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेड़े के नामों पर चर्चा हुई | अब इन नामों पर एक बार और बात होगी, इसके बाद नाम दिल्ली भेजे जाएंगे | मप्र में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 27 फरवरी को निर्वाचन है, भाजपा में इसलिए चुनाव समिति की बैठक रखी गई है | मप्र से भेजे गए नाम और दिल्ली द्वारा दिए गए नामों के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि पांच में से जो चार सीटें भाजपा को मिल रही हैं, उसमें से मप्र से कितने लोग जाएंगे और दूसरे राज्य या दिल्ली की पसंद से कितने लोग जाएंगे | भाजपा के जिन चार राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें दो मप्र के बाहर से हैं | इनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ओडीशा और केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरूगन तमिलनाडु से हैं | पार्टी 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com