ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बेरोजगार दो युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने ठगे 20 लाख रु. मामला दर्ज |

 भोपाल : 05/02/2024 : न्यू अशोका गार्डन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय दरबार सिंह बगडावत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, सितंबर 2022 में एसएसबी के इंटरव्यू के दौरान उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम नीरज बताया | उससे पहचान होने के बाद दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी, वाट्सएप पर बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस में सरकारी नौकरी दिला सकता है | 18 सितंबर को उसने दरबार सिंह को भोपाल रेलवे स्टेशन बुलाकर 5 लोगों से मिलवाया | नीरज ने बताया कि इनमे से 3 लोग  एमईएस, देहरादून और 2 डीआर एम ऑफिस दिल्ली के बड़े अधिकारी हैं | नीरज ने इन सभी लोगों से दरबार की बात कराई खुद को एमईएस के अधिकारी बताने वालों ने दरबार से दस्तावेज़ लिए | उन जालसाजों ने कहा कि देहरादून में क्लर्क की नौकरी लग जाएगी, उसके लिए 12 लाख रु. लगेंगे | स्टेशन पर ही दरबार ने 50 हज़ार रु. नगद दिए 60 हज़ार रु. ऑनलाइन ट्रांसफर किए | जालसाजों ने दरबार से कहा कि चार महीने में नौकरी लगवा देंगे, उन्होने अलग-अलग अकाउंट में दरबार से 12 लाख रु. ट्रांसफर करा लिए | पैसा मिलने के बाद जालसाजों ने दरबार को देहरादून बुलाया और दस्तावेज़ों के वेरिफिकेशन का एक पत्र दिया, जिसमें जुलाई 2022 की तारीख डली हुई थी | जब दरबार ने आपत्ति की तो कहा कि गलती से गलत  तारीख डल गई है | फिर उन्होने डेढ़ माह बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया जिसे उन्होने वापस जमा कराते हुए कहा कि बाद में बुलाया जाएगा | लेकिन उन्होने नहीं बुलाया, तब से उनके मोबाइल फोन ही बंद हैं | इसी तरह जालसाज ने दरबार के दोस्त प्रफुल्ल त्रिवेदी की नौकरी रेलवे में लगवाने के नाम पर उससे 8 लाख रु. हड़प लिए | दोनों मामलों में क्राइम ब्रांच ने पीड़ितों की शिकायत पर जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com