ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
जहर मिले गेहूं खाने से 21 मोर और अन्य वन पक्षियों की मौत |

आलीराजपुर : 05/02/2024 : दुदलवाट के मायड़ा फलिया में हथनी नदी किनारे रविवार सुबह मवेशी चराने वाले ग्रामीणों ने 21 मोरों को जंगल में मरा हुआ देखा तो कुछ मोरों को बेसुध देखा ग्रामीणों ने पानी पिलाया लेकिन वह बच नहीं पाए | सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन अधिकारी इन पक्षियों की मौत के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं | एक मोर को समय पर उपचार मिल जाने से बचा लिया गया इसके अलावा चिड़िया व तीतर सहित तीन अन्य पक्षी की भी मौत हो गई | पीएम रिपोर्ट में इन मोर व पक्षियों की मौत किसी बीमारी के कारण नहीं हुई बल्कि इन पक्षियों ने जहर मिले गेहूं खा लिए थे, जिनसे इनकी जान गई | वन विभाग की टीम ने सर्चिंग की तो खेत में गेहूं के दाने जगह-जगह बिखरे पड़े थे, टीम ने गेहूं के सैंपल लेने के बाद इन्हें नष्ट करवा दिया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com