ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने पर टीआई और एसआई को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़े |

रतलाम/ पिपलौदा : 05/02/2024 : 24 जनवरी की सुबह 11 बजे कंचनखेड़ी निवासी 77 वर्षीय नाथूलाल जाट खेत जा रहे थे, तभी जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट के कहने पर मारपीट के पुराने केस में गवाही देने से रोकने के लिए बुजुर्ग पर  7-8 लोगों ने हमला कर दिया | बुजुर्ग को लोहे की रॉड, लाठियों से इतनी बेरहमी से पीटा कि पैर सहित शरीर पर 25 घाव हो गए, और एक हाथ की अंगुली कटकर अलग हो गई और बाद में बुजुर्ग की मौत हो गई | पुलिस ने इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट को बनाया है | इस मामले में आरोपी सुरेश जाट, कपिल जाट, सुभाष जाट, विकास जाट, अवतार जाट, बलराम जाट और विक्रम जाट आरोपी हैं | इनमें 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, 7वें आरोपी राहुल जाट को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया | वहीं अब जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट की तलाश जारी है | इसी की गिरफ्तारी में देरी और लापरवाही के चलते एसपी ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर केएल दायमा को निलंबित कर दिया है | इधर परिजन व ग्रामीणों ने रविवार को आरोपियों के घर के सामने अर्थी रखकर धरना दिया | प्रशासन ने दो आरोपियों द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए पशु शेड पर बुलडोजर चलाया, तब जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com