ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जमीन विवाद में शिंदे गुट के नेता पर गोलियां चलाने वाले भाजपा विधायक पर एससी/एसटी में भी केस दर्ज |

मुंबई :  05/02/2024 : महाराष्ट्र में जमीन को लेकर हुए विवाद में शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर थाने में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने गोलियां बरसाई थीं | इस गोलीबारी में घायल हुए महेश की हालत नाजुक बनी हुई है, वह अभी वेंटिलेटर पर हैं | विवादित जमीन के मूल मालिक ने गणपत पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गाली गलौच करने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है | पीड़ित परिवार का दावा है कि गणपत जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे, इसी का विरोध करने पर उन्होने महेश पर गोलियां बरसाई | वहीं गणपत का कहना है कि वे कोर्ट से केस जीत चुके हैं, और कल्याण के शिवसेना प्रमुख महेश ने जमीन पर जबरन कब्जा किया था | जाधव परिवार ने गणपत से खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है | गणपत ने गिरफ्तारी के बाद वारदात के लिए सीएम एकनाथ शिंदे को जिम्मेदार ठहराया | उन्होने कहा कि अगर शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो राज्य में सिर्फ अपराधी ही जन्म लेंगे | हम जैसे अच्छे आदमी को आज शिंदे ने अपराधी बना दिया, मैंने भाजपा में वरिष्ठों को अपनी परेशानी बताई थी | ये लोग अक्सर मेरा अपमान करते हैं, मैंने जो काम करवाए हैं उन पर शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे का बोर्ड लगा है | गणपत 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में, पुलिस ने गणपत पर एससी/एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज कर लिया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com