ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हर जिले में मोबाइल फूड लैब के जरिए 35 तरह की जांच की रिपोर्ट एक मिनट के अंदर मिल जाएगी |

भोपाल : 06/02/2024 : फूड सेफ़्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की तरफ से 40 हाईटेक मोबाइल फूड लैब इसी महीने प्रदेश में पहुंच रही है | इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में यह मोबाइल फूड लैब होगी | खास बात यह है कि इन लैब में 35 तरह की जांच की रिपोर्ट एक मिनट के अंदर मिल सकेगी | दूध में यूरिया हो या डिटर्जेंट इसका पता एक मिनट में चल जाएगा | रैपिड डायग्नोस्टिक किट के जरिए यह सब संभव होगा | खास बात यह है कि यह मोबाइल फूड लैब शहर में कहां है इस बात की जानकारी लोगों को मोबाइल पर मिल सकेगी | इसके लिए एक एप भी बनाया गया है | इसके जरिए लैब की ट्रैकिंग हो सकेगी | नई लैब में लगी कंप्यूटराइज्ड मशीनों के माध्यम से 35 प्रकार के टेस्ट किए जा सकेंगे | इन मशीनों से आटा, दाल, तेल, मावा, दूध, मसाले, चावल, बेकरी प्रोडक्ट, चॉकलेट, घी सहित दूसरे खाद्द पदार्थों की जांच कर फूड एनालिस्ट संबंधित व्यापारी को रिपोर्ट देते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com