ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर में चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने में पुलिस असफल, पुलिस ने लोगों को संदेश दिया कि गाड़ी में व्हील लॉक लगाकर रखे |

भोपाल : 06/02/2024 :( नुजहत सुल्तान ) शहरभर में चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की कोशिशें भी नाकाम होती नज़र आ रही हैं, पुलिस भी मान रही है कि शहर में दो पहिया वाहन चोरी, नकबजनी, और लूट की वारदातें बढ़ रही हैं | शातिर चोर सूने मकानों की रैकी कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं | वहीं दिन में सूने स्थलों और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर नज़र रखते हैं और रात में ग्रुप बनाकर आते हैं और घरों के मेनगेट के ताले काटकर पोर्च में खड़ी गाड़ियां चोरी कर ले जाते हैं | चलते रास्ते में महिलाओं के गले से चेन व मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो जाते हैं | जगह – जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उसके बाद भी पुलिस वाहन चोरी के मामलों में 20% ही रिकवरी कर पाई है | इस प्रकार की वारदातें घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो रही हैं, उसके बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पा रही | पुलिस ने अपनी इस नाकामी को कुबूल करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है | पुलिस का कहना है कि अपने दो पहिया वाहन में व्हील लॉक लगाकर पार्किंग या बाज़ारों में खड़ी करें चोर हेंडल लॉक आसानी से खोल लेते हैं और वाहन चोरी हो जाता है | अगर घर से पूरे परिवार सहित बाहर जा रहे हैं तो अपना कीमती सामान ज्वेलरी नगदी बैंक लॉकर में या किसी भरोसेमंद परिचित के यहां रखकर जाएं | सड़क पर या मार्केट में चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें मोबाइल चोर पीछे से आकर आपका मोबाइल लूटकर ले जा सकते हैं | कॉलोनी में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए | प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com