ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
25 लड़कियों से भरी जीप की छत पर बैठी 16 वर्षीय किशोरी की रास्ते में नीचे गिरने से हुई मौत |

रतलाम : 06/02/2024 : घटना सोमवार सुबह की है जब सैलाना जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलपुरा निवासी शंकर चरपोटा तूफान की 16 वर्षीय बेटी सुनीता जीप से मजदूरों के साथ फसल काटने जा रही थी | गाँव की करीब 25 लड़कियां जीप में सुबह 7 बजे घर से निकली थीं, गाड़ी में ड्राइवर के अलावा सभी लड़कियां थीं | सुनीता और कुछ लड़कियां जीप की छत पर बैठ गईं जीप ओवरलोड हो गई थी | सुबह 8 बजे सैलाना – जावरा रोड पर रास्ते में ओवरलोडिंग जीप की छत पर बैठी सुनीता गिर गई उसकी मौके पर ही मौत हो गई | मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है | पुलिस और अफसर भी किशोरी की मौत के जिम्मेदार हैं, अफसरों की लापरवाही से ही ओवरलोड गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं | गुना बस हादसे के बाद बसों की चैकिंग तो की गई, लेकिन ऑटो और अन्य वाहनों की चैकिंग न होने से ड्राइवर ओवरलोड सवारी बैठाकर लोगों की ज़िंदगियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com