ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
60 साल पुरानी पाइपलाइन 5 दिनों से फूटी पड़ी है गड्ढा भी हो गया पर कोई सुध नहीं |

भोपाल : 06/02/2024 : कमला पार्क के राजा भोज सेतु जहां से मुख्यमंत्री और कलेक्टरों का गुजर होता है उसी रास्ते पर 60 साल पुरानी पाइप लाइन 5 दिनों से फूटी पड़ी है और गड्ढा भी हो गया, लेकिन किसी ने इसे सुधारने की मशक्कत नहीं की | बल्कि बीच रोड पर जहां गड्ढा हुआ है वहां डंडे में एक लाल कपड़ा बांधकर लोगों को सावधान किया गया है | इसी रास्ते से कलेक्टर दफ्तर जाते हैं,  मुख्यमंत्री का काफिला भी निकलता है, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया | मैदानी अमले की लापरवाही किसी को नज़र नहीं आई  | इस संबंध में रेलवे के पीआरओ सूबेदार सिंह का कहना है कि बड़े तालाब से रेलवे स्टेशन तक पाइप लाइन में कई मोड़ हैं | जब प्रेशर से पानी जाता है तो इसमें लीकेज हो जाता है | कुछ दिन पहले ही इसे ठीक किया गया था | पाइप लाइन सालभर में पांचवीं बार फूटी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com