ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में बच्चों से सुतली बम बंधवाने का खतरनाक काम करवाया जाता था, फैक्ट्री मालिक पुलिस रिमांड पर, कलेक्टर व एसपी निलंबित |

हरदा : 08/02/2024 : हरदा के बैरागढ़ क्षेत्र की जिस पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को धमाका हुआ, वहां से महज 3 किमी दूर रहटाखुर्द में सोमेश अग्रवाल की करीब साढ़े चार एकड़ में फैली पटाखा फैक्ट्री है | यहां कई क्विंटल बारूद और सुतली बम हैं, जिन्हें न डिस्पोज़ किया गया न फैक्ट्री सील की गई है | हजारों सुतली बम धूप में सूख रहे हैं और बारूद रखा है | परिसर में ही 50 से अधिक टीन शेड के बने आवास हैं | इनमें मजदूर परिवार सहित रहते थे, लेकिन हादसे के बाद वह भाग गए | अवैध रूप से चलाई जा रही यह फैक्ट्री कृषि भूमी पर चलने के साथ ही इसके लायसेंस भी नहीं थे, केवल भंडारण की मंजूरी थी | इसकी आड़ में खतरनाक बारूद से सुतली बम बनाने का काम चल रहा था | और सुतली बम बंधवाने का काम फैक्ट्री में 8 साल से 12 साल तक के बच्चों से करवाया जाता हज़ार बम बांधने पर इन्हें 200 रु. मिलते थे | फैक्ट्री के एक हिस्से में कमर्शियल उपयोग की मंजूरी थी, बाकी कृषि भूमि थी, 15-15 किलो तक के विस्फोटक रखने के दो लायसेंस थे, लेकिन वह भी निरस्त | फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद मलबे में शवों की तलाश का ऑपरेशन 24 घंटे चला | मलबे में कोई नया शव नहीं मिला | बुधवार रात तक हताहतों की संख्या 11 ही रही | फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की और सैंपल कलेक्ट किए | जांच में मानव अंग नहीं मिले, एक ब्लड स्टैन  मिला है | मंगलवार को एक शव झुलसा हुआ मिला डीएनए टेस्ट के बाद शिनाख्त होगी | इस फैक्ट्री में मापदंडों का खुला उल्लंघन किया जा रहा था सीढ़ियां तंग मिली, फायर इंतेजाम और इमरजेंसी प्लान भी नहीं था | इस मामले में कलेक्टर और एसपी की भी घोर लापरवाही सामने आई है | हादसे के एक दिन बाद ही सरकार ने कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन को निलंबित कर दिया वहीं फैक्ट्री मालिक सोमेश अग्रवाल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है | भाई राजू अग्रवाल और साथी रफीक खान को जेल भेज दिया गया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com