ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डायल 100 के गश्त न करने से स्मार्ट सिटी रोड बना असामाजिक तत्वों का अड्डा |

भोपाल : 08/02/2024 : शहर में जगह जगह नशाखोरी करने वाले असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, यह सड़कों चौराहों पर जमा होकर नशाखोरी करते हैं | ऐसा ही एक नज़ारा शहर की स्मार्ट सिटी रोड पर भी देखने को मिला | यहाँ भी शाम होते ही असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं | और यह बेखौफ नशाखोरी करते नज़र आते हैं | ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि यहां डायल 100 गश्त नहीं कर रही और बदमाश निडर होकर मनमानी कर रहे हैं | इसके कारण शाम के समय यहाँ से लोगों का निकलना दूभर हो जाता है, गश्त न होने से स्मार्ट सिटी पार्क के आसपास, साइंस सेंटर के सामने, नाट्य विद्दालय के बाहर इन लोगों को देखा जा सकता है | यह बदमाश यहाँ से निकलने वाले लोगों को रोककर अड़ीबाजी करते है और उनसे पैसों की मांग करते हैं | जिससे लोगों ने यहाँ से निकलना ही कम कर दिया है | यहाँ के स्थानीय रहवासी कई बार शिकयात कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती जिससे इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है | जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण स्मार्ट सिटी असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com