ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हत्या की साजिश के तहत जितेंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड नीतू को ढिल्लो से मिलवाया विला हड़पने के लिए हनी ट्रैप में फंसाने की योजना बनाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार |

भोपाल : 08/02/2024 : गोवा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई नरोत्तम सिंह ढिल्लो उर्फ निम्स की हत्या करने वाला आरोपी भोपाल का रहने वाला 32 वर्षीय जितेंद्र साहू पूर्व में ढिल्लो का मैनेजर था | उसे ढिल्लो के बारे में पता था कि वह अपने परिवार से अलग गोवा में रहकर शाही जिंदगी गुजार रहे हैं | गोवा में उनके विला और होटल भी हैं | उसने ढिल्लो को हनी ट्रैप में फंसाने की योजना बनाई इस काम के लिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड नवीन नगर, ऐशबाग में रहने वाली 22 वर्षीय नीतू राहुजा को चुना | उसने नीतू से कहा कि वह कुछ समय ढिल्लो के साथ बिताए इससे वह खुश होकर करोड़ों रु. दे देंगे | और ढिल्लो से कहा कि नीतू खुद अपनी मर्ज़ी से मिलने आ रही है | ढिल्लो को नहीं पता था कि नीतू जितेंद्र की गर्लफ्रेंड है | शनिवार रात दो बजे तक सभी पार्टी करते रहे इसी दौरान ढिल्लो जितेंद्र के इशारे पर नीतू के करीब आने लगा तभी नीतू ने ढिल्लो को धक्का दिया और ढिल्लो के गलत मंसूबे को भांपकर उनकी हरकतों का विरोध किया | इसी बात पर विवाद हो गया और जितेंद्र ने इस बात का फायदा उठाकर सोची समझी साजिश के तहत अपने साथियों और नीतू के साथ मिलकर ढिल्लो की हत्या कर दी | और इसके बाद करीब 45 लाख रु. नकदी, जेवर और कार लेकर फरार हो गए | दोनों आरोपी नवीन नगर ऐशबाग में रहते हैं, जितेंद्र स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता है और नीतू इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में कार्यरत है | जितेंद्र अपनी मां के साथ नीतू के मकान में रहता है, जबकि नीतू अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती है | दोनों के एक ही मकान में रहने से दोनों में पहचान हुई और कुछ दिन बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे | गोवा पुलिस की सूचना पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने जितेंद्र और नीतू को गिरफ्तार कर लिया है | नीतू ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी की रात करीब 3 बजे ढिल्लो ने उसके साथ अश्लीलता की, तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और दोनों में विवाद हो गया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ढिल्लो की हत्या कर दी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com