ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से प्लाटिंग कर सड़क भी बना दी, प्रशासन ने कार्रवाई कर भूमाफिया के कब्जे से 225 करोड़ की जमीन कराई मुक्त |

भोपाल : 08/02/2024 : शहर के कई इलाकों में सरकारी जमीन को हड़प कर उन पर प्लाट तैयार किए जा रहे हैं, लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं | जिला प्रशासन ने दिसंबर में दो बड़ी कार्रवाई की थीं, कलियासोत नदी के 33 मीटर दायरे में स्थित चंदनपुर गांव में 210 करोड़ रुपए कीमत की 25 एकड़ जमीन भूमाफिया के कब्जे से छुड़ाई थी | आदमपुर छावनी में भूमाफिया के कब्जे से 11 करोड़ रु. की सरकारी जमीन अवैध रूप से बेची गई यहां 40 निर्माणाधीन मकान गिराए गए थे | इसी तरह की एक और कार्रवाई हथाईखेड़ा में बुधवार को की गई जहां धड़ल्ले से सरकारी जमीन पर प्लाट काटे जा रहे थे | और सीमेंट की पक्की सड़क भी बना दी गई थी | हथाईखेड़ा में तुलसी टाउनशिप नाम से अवैध कॉलोनी कट रही थी, सीलिंग और मेढ़ की सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटी जा रही थी | जांच के बाद प्लाट काटने वाले तुलसी प्रॉपर्टी डील के डीलर आनंद मीणा को नोटिस भेजा गया | आनंद ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया | इस कारण बुधवार को प्रशासन ने सड़क को पूरी तरह उखाड़ दिया और भूमाफिया के कब्जे से करीब ढाई करोड़ की जमीन मुक्त कराई है | अब आनंद मीणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com