ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, दो भाई गंभीर |

भोपाल : 09/02/2024 :  अयोध्या नगर स्थित कंचन खदान के पास रहने वाले 39 वर्षीय विनोद आठिया ड्राइवरी करता है, उसका 14 वर्षीय बेटा राजुल 6 फरवरी को क्रिकेट खेल रहा था | तभी उसका विवाद राज चढ़ार से हो गया राजुल ने राज के साथ मारपीट कर दी थी, तब तो मामला शांत हो गया | लेकिन बुधवार रात 9 बजे राज चढ़ार अपने चचेरे भाई छोटू चढ़ार, मौसेरे भाई गोलू और मोहन चढ़ार के साथ तलवार और डंडे लेकर विनोद के घर पहुंचा, और गाली गलौच करने लगा | तब विनोद के साले वीरेंद्र और विक्की घर आए हुए थे गाली-गलौच सुनकर वे बाहर निकले तो चारों ने दोनों पर हमला कर दिया विनोद की पत्नी 34 वर्षीय सरोज बचाने पहुंची तो उसके सिर में भी तलवार मार दी, विनोद पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया | भीड़ इकठ्ठा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए | सरोज, वीरेंद्र और विक्की को पास के अस्पताल ले जया गया जहां से सरोज और वीरेंद्र को हमीदिया अस्पताल भेजा गया जहां गुरुवार तड़के सरोज की मौत हो गई और उसके दोनों भाइयों का इलाज चल रहा है | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com