ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मुख्यमंत्री विवाह-निकाह योजना का लाभ लेने के लिए शहर के सैंकड़ों जोड़े पांच महीने से कर रहे इंतज़ार |

भोपाल :09/02/2024 :  मुख्यमंत्री विवाह-निकाह योजना के तहत आयोजित होने वाले सम्मेलन सितंबर 2023 के बाद से नहीं हुए हैं | 22 सितंबर को आखिरी बार नगर-निगम ने 112 जोड़ों का निकाह कराया था | जिसके बाद हाल ही में 5 तारीखों में विवाह-निकाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर सामाजिक न्याय विभाग ने कैलेंडर जारी किया था | लेकिन निगम ने कैलेंडर के मुताबिक सम्मेलन के लिए एक ही दिन की अनुमति दी है बाकी 4 तारीखों में से भी 2 तारीखें निकल चुकी हैं | अब सिर्फ एक तारीख 21 फरवरी को निकाह सम्मेलन आयोजित होगा और 24 फरवरी को विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा | उसके लिए भी अब तक स्थान तय नहीं है | यानि विभागीय स्तर पर अफसरों की सुस्ती विवाह-निकाह योजना का लाभ लेने के लिए इंतज़ार करने वालों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है | इधर, नगर-निगम के अफसरों का कहना है कि निकाह-विवाह सम्मेलनों के लिए जल्द ही स्थान निर्धारित कर लिए जाएंगे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com