ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
10 साल का मासूम अपने दिव्यांग पिता को लेने गया तभी धमाका हुआ, पत्थर लगने से घायल हो गया तीन दिन बाद मौत |

हरदा/ नर्मदापुरम : 10/02/2024 : पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के कारण एक और मासूम की जान चली गई, यह 13वीं मौत है जो सबसे ज़्यादा दिल दहला देने वाली है | दरअसल, 38 वर्षीय संजय ट्रक ड्राइवर था, 10 साल पहले बुदनी में ट्रक को डंपर ने टक्कर मार दी थी जिसमें संजय की कमर के नीचे का हिस्सा बेकार हो गया था | इस सदमे में संजय के पिता की मौत हो गई थी | संजय ने पटाखा फैक्ट्री से 250 मीटर दूर पान की दुकान खोल ली, उसका 10 वर्षीय बेटा आशीष पिता को दुकान से घर छोड़ने गया था, व्हील चेयर धकेलते हुए फैक्ट्री के पास पहुंचा, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ जिससे डर कर आशीष भाग गया, लेकिन पिता की मोहब्बत उसे वापस ले आई उसने हिम्मत जुटाई और पिता को लेने वापस आया | तभी दूसरा धमाका हुआ और बुलेट की रफ्तार से उड़े पत्थरों में से एक बड़ा पत्थर आशीष के सिर में लगा जिससे वह वहीं गिर पड़ा | संजय को भी सीधे हाथ की हथेली में पत्थर लगा उनकी हथेली और चारों उंगलियां फ्रैक्चर हो गईं | दोनों को नर्मदापुरम के नर्मदा अपना अस्पताल लाया गया था | जहां से बुधवार को आशीष को भोपाल के एम्स भेजा गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com