ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अपनी जमीन से माफिया का कब्जा हटवाने में नाकाम किसान ने की आत्महत्या, एक महीने बाद एफआईआर |

श्योपुर : 10/02/2024 : श्योपुर के मातासूला के किसान रामविलास मीणा अपनी जमीन हड़पने वाले दीनदायल गुप्ता और भेरूलाल मीणा से जमीन नहीं छुड़ा पाए इस बात से दुखी होकर किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली | आत्महत्या से पहले उसने तहसीलदार को दिए कथन में कब्ज़ाधारियों से परेशान होकर आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाने का जिक्र किया था | एक महीने तक मृतक के परिजन एफआईआर के लिए चक्कर काटते रहे लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ | इसके बाद परिजन कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे, और मृत्यु पूर्व कथन के दस्तावेज़ दिखाए | कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन ने तहसीलदार द्वारा मृत्यु पूर्व लिए कथन दिखाते हुए कहा कि इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए और क्या सबूत चाहिए | कलेक्टर ने तुरंत एसपी को फोन कर कहा कि यदि इस मामले में केस दर्ज नहीं किया तो नौकरी से हाथ धो बैठोगे | इसके बाद एसपी ने टीआई को केस दर्ज करने के लिए निर्देश दिए |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com