ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जिन लोगों ने एकमुश्त पार्किंग शुल्क जमा कर दिया उन्हें फ्री पास जारी किए जा रहे हैं, प्रीमियम पार्किंग की संख्या भी 2 से बढ़कर 4 होगी |

भोपाल : 12/02/2024 : 1 मई से 15 अगस्त 2022 के बीच जिन लोगों ने नई गाड़ी खरीदी थी और तब एकमुश्त पार्किंग शुल्क जमा किया था ऐसे 25 हज़ार लोगों को पार्किंग के लिए फ्री पास जारी किए जा रहे हैं | 15 मार्च के बाद से यह व्यवस्था शुरू हो सकती है | इसके अलावा प्रीमियम पार्किंग की संख्या भी 2 से बढ़ाकर 4 कर दी जाएगी | कांट्रैक्टर को आवंटित पैकेज की 100% राशि एडवांस जमा कराने के साथ बैंक गारंटी भी देनी होगी | ऐसा पहली बार हो रहा है यानी अगर कांट्रैक्टर को भी कोई पैकेज 50 लाख रु. में मिलता है तो उसे 50 लाख रु. निगम को पहले ही जमा करने होंगे | इसके अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी यानी 9 लाख रु. भी जमा करने होंगे | निगम ने पार्किंग स्थलों को 17 पैकेज में बांटा है, इनमें कुल 35 पार्किंग हैं | न्यू मार्केट के आसपास के पार्किंग स्थल ट्रैफिक पुलिस ने खत्म करा दिए हैं, यहां सिर्फ टॉप एन टाउन के सामने वाली लाइन में प्रीमियम पार्किंग की अनुमति है | पहले न्यू मार्केट में टॉप एन टाउन के सामने और छप्पन भोग के सामने वाली लाइन में ही प्रीमियम पार्किंग थी, इस बार न्यू मार्केट स्थित जय स्तंभ और डीबी मॉल के सामने पार्किंग को भी प्रीमियम पार्किंग में शामिल किया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com