ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
होटल लेक व्यू अशोका के ओपन थिएटर पर सेवा प्रभार के तीन साल से बकाया 54 लाख रु. नोटिस जारी होने के बाद भी जमा नहीं किए, अब कुर्की की तैयारी |

भोपाल : 12/02/2024 : श्यामला हिल्स स्थित होटल लेक व्यू अशोका में 3 एकड़ एरिया में संचालित ओपन थिएटर पर नगर-निगम की तरफ से 54 लाख रु. से अधिक की राशि सेवा प्रभार की तीन सालों से बकाया है | निगम ने एक साल पहले होटल संचालक को राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था | 10 पत्र लिखने के बाद भी अभी तक पैसा नहीं जमा किया हर बार कुछ न कुछ बहाना किया जाता रहा है | निगम ने 6 फरवरी को अंतिम सूचना नोटिस जारी कर 3 दिन में बकाया राशि जमा करने का समय दिया था | यह समय सीमा भी समाप्त हो गई अंतिम चेतावनी नोटिस का जवाब 9 फरवरी को होटल संचालक ने देते हुए लिखा है कि मप्र पर्यटन विकास निगम के मुख्यालय से इस संबंध में सुझाव मांगा है | मुख्यालय  से आदेश मिलने पर बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा | अब निगम के अधिकारी कुर्की की तैयारी करने में जुट गए हैं कुछ दिन बाद यहां कुर्की की कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com