ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दो शातिर बदमाशों ने गोदाम का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख रु. उड़ाए, पैसों का बंटवारा करते समय पुलिस ने दबोचा |

भोपाल : 12/02/2024 : गीत अपार्टमेंट लाला लाजपत रॉय कॉलोनी अशोका गार्डन में रहने वाले विक्रांत जैन का अभिरुचि परिसर ओल्ड सुभाष नगर में होल सेल का गोदाम है | 9 फरवरी की रात 9 बजे गोदाम पर काम करने वाले शेखर ने मैनेजर राजेश नागर को कलेक्शन का पैसा लाकर दिया था | रकम राजेश ने अलमारी में रख दी थी | 10 फरवरी की तड़के 3:45 बजे राजेश ने विक्रांत को फोन कर बताया कि अभिरुचि परिसर स्थित गोदाम के ताले टूटे हुए हैं | राजेश और विक्रांत गोदाम पहुंचे, तो देखा अंदर अलमारी का ताला टूटा हुआ था | उसमें रखे कलेक्शन के 4.49 रु. गायब थे | चोर रकम के साथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोरी करके ले गए थे | विक्रांत की शिकायत पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की, इस दौरान सूचना मिली कि हरिराम की बगिया, अभिरुचि परिसर के पास दीवार की आड़ में बैठकर दो युवक रुपयों का बंटवारा कर रहे हैं | पुलिस ने रात में घेराबंदी की तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया | पुलिस ने मौके से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऐशबाग में रहने वाले अनुराग सुंदरे और नेहरू नगर बस्ती पिपलानी निवासी फैजान खान को हिरासत में लिया | तलाशी में फैजान के पास से 2 लाख 24 हज़ार 950 रु. और अनुराग के पास से 2 लाख 24 हज़ार 500 रु. बरामद किए गए | पुलिस ने आरोपियों से घटना में उपयोग की गई बाइक भी जब्त की है | अनुराग सुंदरे पहले नौकरी की तलाश करता है, नौकरी मिलने के बाद रैकी कर अपने साथी फैजान खान के साथ वारदात को अंजाम देता है | अनुराग के खिलाफ थाने में पहले से भी पांच मामले दर्ज हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com