ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इंस्पेक्टर्स को कार्यवाहक डीएसपी बनाए जाने की फाइलें 6 महीने से अफसरों की टेबल पर खा रही धूल |

भोपाल : 12/02/2024 : प्रदेश के 84 इंस्पेक्टर्स को कार्यवाहक डीएसपी बनाए जाने की फाइल पुलिस मुख्यालय में अफसरों की टेबल पर धूल खा रही हैं | प्रशासन शाखा ने करीब 6 महीने पहले 150 से अधिक इंस्पेक्टर्स का रिकॉर्ड उनके पुलिस अधीक्षकों से मांगा था | स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अफसरों ने इसे आगे नहीं बढ़ाया है | ऐसा तब हो रहा है जब खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रमोशन की पेंडेंसी 15 जनवरी तक पूरी करने के निर्देश दिए थे | वह दिसंबर 2023 में पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे | यही हाल डीएसपी से एडिशनल एसपी से जुड़ी प्रमोशन फाइल के भी हैं | 41 डीएसपी के प्रमोशन का मामला भी पुलिस मुख्यालय के अफसरों के साइन के कारण अटका हुआ है | मुख्यमंत्री के कहने के बाद पुलिस मुख्यालय ने अगले 15 दिन के भीतर एक हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी | इसके बाद भी निचले स्टाफ की तीन प्रमोशन लिस्ट जारी की जा चुकी है | लेकिन इंस्पेक्टर से डीएसपी और डीएसपी से एएसपी की प्रमोशन सूची की प्रक्रिया मुख्यालय के अफसर अब तक पूरी नहीं कर पाए हैं | ये प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 को तब शुरू हो गई थी, जब प्रशासन शाखा ने इन अफसरों का रिकॉर्ड मांगना शुरू किया था | छह महीने बीतने के बाद भी अफसर प्रदेश के करीब 250 सीनियर इंस्पेक्टर्स और डीएसपी के रिकॉर्ड नहीं खंगाल पाए हैं | अब भी कहा जा रहा है कि सभी का सेवा विवरण परखा जा रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com