ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरकेएमपी पर सेवा प्रभार के 72 लाख से अधिक की राशि बकाया होने से पानी सप्लाई बंद |

भोपाल : 13/02/2024 : रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) रोजाना नगर-निगम की कोलार लाइन से 7 से 8 लाख लीटर पानी लेता है | लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने निगम को सेवा प्रभार के 72 लाख से अधिक की राशि नहीं चुकाई | नगर निगम की ओर से 8 फरवरी को नोटिस जारी करके राशि नहीं चुकाने पर कार्रवाई करने के संबंध में सूचना दी थी | बावजूद इसके भुगतान नहीं किया गया तो सोमवार को निगम अमले ने दोपहर 12 बजे कार्रवाई कर गणेश मंदिर के पास पटरी की ओर स्थित पानी सप्लाई के वॉल्व को बंद करके यहां की पानी सप्लाई बंद कर दी | इसके बाद रेलवे अधिकारी हरकत में आए, दोपहर में नगर-निगम कमिश्नर से रेलवे अधिकारियों ने मुलाक़ात कर भुगतान के संबंध में बात की, और जल्द से जल्द भुगतान करने का वादा किया | तब कहीं जाकर रात 8 बजे पानी सप्लाई चालू की गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com