ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर में हिंसक कुत्तों के लिए एबीसी सेंटरों में 50 केज ओर आरक्षित करने की तैयारी |

भोपाल : 13/02/2024 :( नुजहत सुल्तान )  शहर में डॉग बाइटिंग के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है ऐसे आवारा कुत्ते जो गाड़ियों के पीछे दौड़ते हैं, इनको पकड़कर एबीसी सेंटर में रखा जाएगा | यहां इनके इलाज सहित व्यवहार में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे | डॉग बाइटिंग की हिंसक वारदातों को देखते हुए नगर-निगम की ओर से एबीसी सेंटर की केज की तादाद बढ़ाने का निर्णय लिया गया है | अभी तक इन सेंटर को 100-100 कुत्ते रखने की क्षमता के साथ संचालन किया जा रहा था, लेकिन ज़रूरत इससे ज़्यादा की थी | जब महापौर मालती राय और निगम कमिश्नर फ्रेंक नोबल-ए ने सेंटरों का निरीक्षण किया तो पाया कि इन सेंटरों में क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त स्थान है | इसलिए अब शहर के तीनों एबीसी सेंटर में ऐसे कुत्तों के लिए एक लेन यानी 50 केज बनाए जा रहे हैं | पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने शहर में अलग-अलग दिशाओं में तीन डॉग शेल्टर शुरू करने की बात कही थी, इस प्रोजेक्ट पर नगर-निगम ने काम भी शुरु किया, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण डॉग शेल्टर शुरू नहीं हो पाए | ऐसे में नगर-निगम की ओर से इसके लिए वैकल्पिक रास्ता निकालते हुए यह व्यवस्था की है | उम्मीद की जा रही है कि इसी महीने एबीसी सेंटर्स पर यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com