ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
घर और दुकानों को टारगेट बनाकर 54 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, 20 लाख का माल व कार जब्त |

भोपाल : 13/02/2024 :( नुजहत सुल्तान )  शहर में घर और सूने मकानों को टारगेट बनाकर चोरी करने वाला शातिर बदमाश आखिरकार बागसेवनिया पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया | सूने घरों और दुकानों से 54 चोरियां अब तक आरोपी द्वारा की जा चुकी हैं | बगसेवानिया इलाक़े में लगातार चोरियां हो रही थी, जांच के दौरान कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले उसी आधार पर सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों एवं आसपास के जिलों की पुलिस को भेजा गया | इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ही आरोपी की पहचान कर ली, और घेराबंदी कर इंदौर के रहने वाले  25 साल के विनोद रघुवंशी पिता राजेश रघुवंशी और अवधपुरी में रहने वाले 27 साल के नमन वनवाले उर्फ राजा पिता दयाराम वनवाले को हिरासत में लिया है | पूछताछ में नमन ने बताया कि कोलार में ही 40 नकबजनी की वारदातों में पकड़ा जा चुका है | पिपलानी, देवास, में भी वह चोरी कर चुका है | आरोपी मकान या दुकान में चोरी के पहले इलाक़े की रैकी करता, चोरी से पहले मौके से भाग निकलने और पुलिस के आने वाले रास्तों का पता लगाते थे | इसके साथ ही पुलिस के गश्त का समय भी पता लगाते, पहले कार को चोरी करने वाले स्थान से कुछ दूरी पर खड़ी करते उसके बाद कुछ देर कार में बैठकर पूरी तरह मकान के सूने होने का इंतज़ार करते और फिर पिछले दरवाजे या छत से अंदर घुसते थे | पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लाख का माल व कार जब्त की है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com