ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
विधानसभा में हंगामा बरपा, वॉकआउट के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर नारेबाजी की |

भोपाल : 13/02/2024 : सोमवार को विधानसभा में महापुरुषों के मामले में हंगामा खड़ा हो गया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी नायकों को कभी सम्मान नहीं दिया | जबकि मोदी सरकार ने टंट्या भील, रानी दुर्गावती, रघुनाथ शाह, शंकर शाह, भीमा नायक जैसे महापुरुषों को सम्मान दिलाने का काम किया | तभी संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उठकर कहा कि कांग्रेस काल में इतिहास के पन्नों में तो गुरु गोविंद सिंह, शिवाजी और टंट्या मामा तक को लुटेरा कहा गया था | कांग्रेस विधायकों ने इस पर आपत्ति ली, विधायक रामनिवास रावत ने पूछा कि किस इतिहास में ऐसा लिखा है, तो जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि सीबीएसई की किताबों में | रावत सहित कांग्रेस विधायकों ने इसे कार्रवाई से हटाने की मांग की | अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इतिहास से जुड़ा मामला है, वो इसको दिखवाएंगे | नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि किसानों, प्रदेश के मुद्दों की बात नहीं हो रही और कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया | सिंघार ने बाद में कहा कि सीएम लगातार मुद्दों से भाग रहे हैं | सिंघार ने कहा कि बिना प्रमाण के आरोप लगाए हैं | अध्यक्ष ने भी उनका साथ दिया जो गलत परंपरा है | विधायक ओमकार सिंह मरकम ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी आदिवासियों के लिए खजाना खोलने की बात कर रहे हैं, जबकि डिंडोरी जैसे जिले में विद्दालय सुविधाविहीन हैं | उन्होने कहा कि सरकार सुविधाओं के गलत आंकड़े दे रही है | समिति बनाकर जांच हो | विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों को आईटी नोटिस मिलने की चर्चा होती रही | युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि हम गांधी के लोग हैं, गोडसे के नहीं, जो माफीनामा दें हम पेश होकर सामने जवाब देंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com