ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
छात्रवृत्ति न मिलने व स्टाफ द्वारा की गई अभद्रता की शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने 12 किमी पैदल चले विद्दार्थी |

बड़वानी : 13/02/2024 : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्दालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को सिस्टम के खिलाफ शिकायत करने के लिए कलेक्टर से मिलने 12 किमी का रास्ता पैदल तय किया | वह बड़वानी में कलेक्टर को शिकायत करने पाटी से 12 किमी पैदल चले ही थे कि रास्ते में अधिकारियों ने उनको रोक लिया | विद्दार्थियों ने सिस्टम के खिलाफ शिकायत कर बताया कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं हो रही हैं | छात्रवृत्ति नहीं मिल रही, स्टाफ अभद्रता करता है | विद्दार्थियों ने स्टाफ बदलने की मांग की है | एसडीएम ने विद्दार्थियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह मान गए, इसके बाद सभी बच्चों को गाड़ियों से रवाना किया गया | सहायक आयुक्त विवेक गुप्ता का कहना है कि हमने तत्काल नई अधीक्षिका की नियुक्ति की है, स्टाफ पर लगे आरोप की जांच के लिए कमेटी बना दी है | जो लापरवाही सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com