ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
10 महीने से सड़क निर्माण अधूरा पड़ा गड्ढों के कारण रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने से लोग हो रहे दुर्घटनाग्रस्त |

भोपाल : 13/02/2024 : लोक निर्माण विभाग ने 25 करोड़ की लागत से बनने वाली पिपलानी से खजूरी कलां को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण हुरू करवाने के लिए मार्च 2023 में टेंडर जारी किए थे | अप्रैल में तत्कालीन मंत्री गोपाल भार्गव व स्थानीय विधायक कृष्णा गौर ने सड़क का भूमिपूजन किया था | सड़क अक्टूबर तक तैयार हो जाना चाहिए थी, लेकिन अक्टूबर की डेडलाइन निकल गई, अभी तक इस अधूरी पड़ी सड़क को पूरा नहीं किया जा सका | 10 महीनों से सड़क खुदी पड़ी है, खराब सड़क और गड्ढों के कारण रोजाना गिरते पड़ते हुए लोग अपने घरों तक पहुँचते हैं | यहाँ से गुजरने वाले 50 हज़ार से ज़्यादा लोग उखड़ी हुई सड़क और गड्ढों से परेशान हैं | बुजुर्ग और स्कूली छात्रों को ज़्यादा परेशानी हो रही है | इस पूरी सड़क पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात के समय स्थिति खतरनाक हो जाती है | अंधेरे में अंजान लोग कई बार सड़क पर फ़ैली मिट्टी और गड्ढों को नहीं देख पाते और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं | कुछ समय पहले इसी सड़क में गड्ढे के कारण बीडीए के कर्मचारी गणेश चौहान की मृत्यु हो चुकी है | अंधेरे के कारण इस सड़क पर और भी लोगों की मौत हो चुकी है | रात के समय इस सड़क पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लग जाता है | ऐसे में यहाँ से गुजरने वाले लोगों को चोरी, लूट का भय रहता है | रहवासियों द्वारा कई बार स्थानीय विधायक को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला | इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के ईई संजय मस्के का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के चलते काम अटका था | अगले 15 दिनों के भीतर यहाँ सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com