ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पंजाब से आए किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष, 121 जख्मी |

नई दिल्ली/ अंबाला : 14/02/2024 : किसान आंदोलन के चलते मंगलवार सुबह किसानों ने दिल्ली कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया | किसान ट्रैक्टर की मदद से बैरिकैड्स उखाड़ते हुए आगे बढ़े तो पुलिस ने भी उन्हें रोकने के लिए आंसू गेस के गोले छोड़े किसान पीछे हटे, लेकिन फिर तैयारी के साथ गीली बोरी, गैस मास्क लगाकर आगे बढ़े | पुलिस ने इस बार ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े | रबर की बुलेट व वाटर कैनन भी चलाए गए | पुलिस और किसानों के बीच हुए इस संघर्ष में 50 से ज़्यादा किसान बेहोश हो गए | दिनभर चला तनाव शाम को सीजफायर कर खत्म हुआ | 100 से ज़्यादा किसान जख्मी हो गए वहीं अंबाला डीएसपी सहित 21 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं हैं | दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों के साथ कई मांगों पर सहमति बनी है | एमएसपी कानून जल्दबाज़ी में नहीं लाया जा सकता | इस बार आंदोलन से पुराने संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम के कई संगठनों ने दूरी बना रखी है | लेकिन ये संगठन जल्द इस आंदोलन से जुड़ सकते हैं | पंजाब के बड़े किसान संगठन के एक नेता ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि हमारे भाइयों पर गोले दागे जा रहे हैं | और हम घर बैठे हैं, हम पर दबाव है और हमने यह मुद्दा एसकेएम के सामने रखा है | उधर एसकेएम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा इसमें मार्च रोकने के लिए लाठीचार्ज, रबर बुलेट, आंसू गैस के गोले दागने के लिए सरकार की निंदा की | चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के साथ सरकार दुश्मन जैसा व्यवहार न करे | हरियाणा सरकार की कांक्रीट नाकेबंदी को देखते हुए किसान हरियाणा –पंजाब बॉर्डर पर स्थायी टेंट लगा सकते हैं | अब संघर्ष बढ़ने की आशंका है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com