ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शिवराज सरकार के कार्यकाल में हुईं निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्तियों को सरकार ने किया निरस्त |

भोपाल : 14/02/2024 : शिवराज सरकार के कार्यकाल के समय निगम, मंडल व प्राधिकरणों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों के पद पर हुईं नियुक्तियाँ राज्य सरकार ने खारिज कर दी हैं | तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग ने शैलेंद्र शर्मा को मप्र राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद से नरेंद्र बिरथरे को हटाए जाने के आदेश जारी किए | वन विभाग ने राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष पद से सत्येंद्र सिंह भूषण को हटा दिया है | अब निगम मंडलों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियां राज्य सरकार के द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद की जाएंगी | निगम मंडलों में पदस्थ अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के स्टाफ को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की पूर्व में की गई नियुक्तियां निरस्त किए जाने की जानकारी संबंधित विभाग की ओर से निगम, मंडल और प्राधिकरण में पदस्थ सीईओ व अन्य अफसरों को दे दी गई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com