ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
टोल रोड की लागत से 4 से 5 गुना अधिक राशि जनता से वसूल चुके अधिकारी, यह राशि 10 वर्ष तक और वसूली जाएगी |

भोपाल : 14/02/2024 :( नुजहत सुल्तान ) शहर में टोल रोड की लागत पूरी होने के बाद अब आम जनता से वसूली हो रही है इस संबंध में मंगलवार को विपक्ष के सवालों पर सरकार घिर गई | सरकार ने माना कि जो प्रदेश में 75 टोल सड़कें हैं | उनमें से कई पर 5 गुना से अधिक का टोल वसूला जा चुका है | जावरा नयागांव टोल रोड पर लागत से 5 गुना अधिक और भोपाल-देवास रोड पर 4 गुना टोल वसूली हो चुकी है | इस मुद्दे पर विपक्ष ने विरोध जताया | इस मामले में कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल और पंकज उपाध्यक्ष ने सवाल पूछे जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि टोल वसूली की राशि ज़्यादा ज़रूरी है, पर टोल चलाने वालों को लोन पर ब्याज भी देना पड़ता है | विपक्ष का सवाल था कि अब टोल सड़कों पर सात हज़ार मौतें हो चुकी हैं | इसके जवाब मे कहा कि कोई सरकार नहीं चाहती कि दुर्घटनाएं हों | अच्छी सड़क के कारण वाहनों की गति भी बढ़ती है | इस वजह से भी कई दुर्घटनाएं होती हैं | इसमें ठेकेदार का कोई लेना देना नहीं है | उनका काम सड़कों का मेंटेनेंस, गड्ढों को भरना है ताकि सड़क दुर्घटना न हो | दुर्घटना में घायलों का इलाज हो इसके लिए उन्हें 108 वाहन और 1099 टोल फ्री से संबद्ध किया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com