ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर के अलग-अलग इलाकों में 24 घंटे में 6 चोरियां करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर |

भोपाल : 14/02/2024 : शहर में चोरियों का मामला थम ही नहीं रहा है पुलिस भी अब चोरों के पीछे भागते-भागते थक चुकी है, चोरी करने वाले बदमाश सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों का सामान नकदी उड़ा ले जाते हैं | पुलिस ने दो दिन पहले ही चोरी के दो आरोपियों को बागसेवानिया से गिरफ्तार किया था | और उनके पास से लाखों का माल और कार भी जब्त की थी | अब फिर राजधानी के अलग-अलग इलाकों में 24 घंटे में ही बदमाशों ने चोरी की छह वारदातों को अंजाम दिया है | पहली वारदात पीएचई  रिटायर्ड चीफ इंजीनियर 83 वर्षीय मुताहिर मोहम्मद खान के साथ हुई | उन्होने बताया कि वह पत्नी के साथ नातिन की शादी में शामिल होने गए थे | उनके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 लाख रु. से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख रु. नकदी उड़ा ले गए | पुलिस को मौके से फिंगर प्रिंट मिले हैं, जिन्हें मिलान के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा है | सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं | इधर दूसरी वारदात मेपल ट्री के एक अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर 66 वर्षीय लीला मालवीय और फोर्थ फ्लोर पर आरजीपीवी के असिस्टेंट प्रोफेसर 38 वर्षीय जसवंत समर के सूने मकान में हुई | सोमवार को जब लीला शादी मे और जसवंत आरजीपीवी गए थे | शाम को जसवंत घर पहुंचे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था | अलमारी में रखे 60 हज़ार रु. तीन स्मार्ट वॉच और एक मोबाइल गायब था | वहीं लीला के फ्लेट का ताला तोड़कर चोर 50 हज़ार कैश और लगभग पाँच लाख रु. कीमत के जेवर चुरा ले गए | इसी तरह की और भी चोरियों को अंजाम देने वाले आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं पुलिस आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com