ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
स्कूल से बच्चों की फीस के 2.22 लाख रु. लेकर कियोस्क संचालक ने खाते में जमा नहीं कराए मामला दर्ज |

भोपाल : 14/02/2024 : अयोध्या नगर स्थित महर्षि विद्दा मंदिर स्कूल की प्रिंसिपल सुमन यादव ने 19 अक्टूबर को थाने में शिकायत की थी कि वे पिछले दो साल से बच्चों की फीस नेहरू नगर में रहने वाले एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालक शैलेंद्र सिसोदिया से जमा करा रहे हैं | स्कूल ने 30 सितंबर 2023 से पहले परीक्षा फीस जमा करने के लिए 2.22 लाख रु. शैलेंद्र को दिए थे | उसने फीस जमा करने की रसीद भी दी, फीस जमा कने की तारीख निकल जाने के बाद शैलेंद्र ने 15 अक्टूबर 2023 को फोन करके बताया कि मेरा पैसा कहीं अटक गया है इसलिए फीस जमा नहीं हुई है | आज ही 100 रु. प्रति छात्र लेट फीस के साथ जमा करना पड़ेगा | पुलिस ने जांच के बाद कियोस्क संचालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com