ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी लगाने के संशोधन विधेयक पर कांग्रेसियों ने विधानसभा में किया हंगामा |

भोपाल : 14/02/2024 : मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि वित्त मंत्री कैसीनो, घुड़दौड़, ऑनलाइन गेम, बेटिंग, लॉटरी सहित सभी चीजों को लीगल कर रहे हैं तो क्या सरकार अब जुए सट्टे से चलेगी | प्रदेश में काफी ऐसे युवक बेरोजगार हैं जिनके पास डिग्रियां हैं वो इन गेमों में उलझकर अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर लेंगे | ऑनलाइन गेम से आत्महत्या करने वालों की संख्या और अधिक बढ़ेगी | सरकार इसे वापस ले | इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि याद करें, लॉटरी किसने शुरू की थी | कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह ने तंज़िया लहजे में बोला कि बेरोजगार लोग इसी में लगे रहेंगे नौकरी नहीं मांगेंगे, ये सकारात्मक पक्ष है | भाजपा के ओपी सकलेचा ने कहा कि ये चीज़ें तो चल ही रही हैं, बस सिस्टेमाइज कर रहे हैं | ताकि जिसके पास पैसा जमा है वो लेकर न भाग सके | कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि चलती तो रिश्वत भी है तो क्या उसको भी लीगल कर देंगे | वित्त मंत्री ने कहा कि सालों से ऑनलाइन गेमिंग में बड़ी राशि लग रही है, कोई टैक्स नहीं मिलता इसको हतोत्साहित करने के लिए केंद्र ने 28 % जीएसटी लगाया है | पहले गेम एंट्री फीस पर टैक्स लगता था, अब पूरी खेली जा रही राशि पर टैक्स लगेगा | प्लेटफार्म भारत के बाहर है, तो भी टैक्स लगेगा | विरोध में कांग्रेस विधायकों ने वाकआउट कर दिया | बाद में विधेयक पारित हो गया | सदन के बाहर कांग्रेस विधायक इस मुद्दे पर हंगामा करते रहे | बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उनसे बैनर, पोस्टर छीन लिए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com