ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हॉस्टल में रहने वाली प्रथम वर्ष की छात्रा छत से गिरी, रीढ़ की हड्डी टूटी व दोनों पैरों में लकवा |

सागर : 14/02/2024 :  शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली प्रथम वर्ष की छात्रा सोमवार रात हॉस्टल की दो मंज़िला छत से नीचे गिर गई | उसे रात में ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया | यहां बीएमसी के पीआरओ डॉ. उमेश पटेल ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है, और दोनों पैरों में लकवा भी लग गया है | इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल भेजा गया | कॉलेज में केयर टेकर सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि छात्रा छत से कैसे गिरी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है | इस मामले में कॉलेज प्रबंधन की चुप्पी भी कई सावल खड़े कर रही है | जब प्रिंसिपल अनुराग त्रिवेदी को कॉल किया तो उन्होने रिसीव नहीं किया | वहीं सीनियर वार्डन बिपाशा मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद से मैं सारा दिन हॉस्टल में थी | रैगिंग के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि हमारे हॉस्टल में रैगिंग नहीं होती, यह रैगिंग का मामल नहीं ही | पुलिस ने मामला जांच में लिया है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com