ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लोस चुनाव में उतरेंगे राज्यसभा से रिटायर हो चुके 12 मंत्री |

नई दिल्ली : 15/02/2024 : अप्रैल 2024 से 26 के दौरान राज्यसभा से जो मंत्री रिटायर हो रहे हैं उन्हें भाजपा आने वाले लोस चुनाव में उतारने की तैयारी में है | इनमें मंत्री भूपेन्द्र यादव, राजीव चंद्रशेखर, मनसुख मांडविया, वि. मुरलीधरन, नारायण राणे, पुरुषोत्तम रूपाला, धर्मेन्द्र प्रधान, हरदीप पूरी, सरवानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं | इनमें जेपी नड्डा को गुजरात से उम्मीदवार बनाया है | अभी तक नड्डा के हिमाचल से लोस चुनाव लड़ने की चर्चा थी, चूंकि, हिमाचल से मंत्री अनुराग ठाकुर भी चुनाव में उतरेंगे | नड्डा के उतरने से सत्ता संतुलन को लेकर अनावश्यक चर्चा होती | वैसे भी हिमाचल में सिर्फ 4-लोस सीट हैं, और दो कद्दावर नेता यहीं से उतरते तो कार्यकर्ता का टिकट काटना पड़ता इसलिए नड्डा को राज्यसभा भेजना तय हुआ | भूपेंद्र, राजीव, मांडविया, प्रधान, राणे, मुरलीधरन, रूपला का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल से मई में खत्म हो रहा है | इसके पहले ही ये सभी आम चुनावों में जुट जाएंगे | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इनमे शामिल हैं | लेकिन पार्टी ने उन्हें ओडिशा से राज्यसभा भेजना तय किया है | ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने भी उनका समर्थन कर दिया है | पार्टी कुछ मंत्रियों को गृह राज्य से बाहर की सीटों पर उतारेगी | इनमें भूपेंद्र और प्रधान शामिल हैं,  इन्हें बिहार या गुजरात से लोकसभा में उतार सकते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com