ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजधानी में 30 हज़ार अवैध नल कनेक्शन से वसूली हो तो निगम को 105 करोड़ का राजस्व मिल सकता है |

भोपाल : 15/02/2024 :( नुजहत सुल्तान ) शहर में प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के कनेक्शन की संख्या के बीच लगभग 25 हज़ार का अंतर है, शहर के अवैध नल कनेक्शन का मामला शनिवार को हुई निगम परिषद बैठक के कारण एक बार फिर चर्चा में है | पुराने शहर के ज़ोन 3 और 4 में सबसे ज़्यादा पानी की चोरी की जा रही है | निगम हर साल एक हज़ार बकायादारों के कनेक्शन काटता है, इनमें से 400 अवैध रूप से फिर कनेक्शन ले लेते हैं | इस तरह शहर में करीब 30 हज़ार से ज़्यादा अवैध नल कनेक्शन हैं | कई सालों से अवैध नल कनेक्शनों का सर्वे तो नहीं हुआ, लेकिन शहर में मकानों की संख्या 5 लाख है | प्रॉपर्टी टैक्स के खाते लगभग 2.75 लाख हैं | और नल कनेक्शनों की संख्या 2.5 लाख है | 300 से ज़्यादा अवैध कॉलोनियों और पुराने शहर की घनी आबादी के साथ 2015 में निगम में शामिल हुए नए इलाकों में भी बड़ी संख्या में अवैध नल कनेक्शन हैं | वार्ड 42 से पार्षद अजीजुद्दीन ने अपने वार्ड से 40 अवैध नल कनेक्शन पकड़वाए और 14 लाख रु. की वसूली भी कराई | एक कनेक्शन पर औसत 35 हज़ार से अधिक की वसूली की गई | शहर में 30 हज़ार से अधिक अवैध नल कनेक्शनों से वसूली हो तो निगम को 105 करोड़ रु. से अधिक का राजस्व लाभ मिल सकता है |निगम ने अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के लिए दस साल पहले नीति बनाई थी, इसमें अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर सिर्फ कनेक्शन चार्ज लेकर उसे वैध किया जा सकता था | एफआईआर भी कराई जा सकती थी, मकान बनाने के वर्ष, रजिस्ट्री से पता लगाया जा सकता है कि  यहां कब से निवास है | उतने वर्षों की बकाया राशि पेनाल्टी के साथ वसूली जा सकती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com