ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
निगम के स्टोर से 20 लाख की केबल चोरी होने के डेढ़ महीने बाद भी नहीं कराई एफआईआर |

भोपाल : 15/02/2024 :  नगर निगम के नेहरू नगर स्थित पुराने ज़ोन कार्यालय में मुख्य द्वार के अलावा स्टोर के गेट पर ताला लगाया जाता है | इसकी चाबियां स्टोर कीपर महेश श्रीवास्तव के अलावा यहां काम करने वाले पांच दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में से जिसकी ड्यूटी रहती है | उसके पास होती है स्टोर से कॉपर केबल के 60 से भी ज़्यादा बंडल चोरी हो गए इसका खुलासा 1 जनवरी को हुआ जिम्मेदारों ने सभी 6 कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की, पर किसी ने भी चोरी करना कबूल नहीं किया | नगर-निगम के कार्यपालन यंत्री आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि, घटना जनवरी के पहले सप्ताह की है कर्मचारियों पर ही संदेह है कमलानगर थाने में आवेदन दिया है जल्द एफआईआर दर्ज हो जाएगी | डेढ़ महीने पुरानी इस घटना में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है | 10 फरवरी को हुई निगम परिषद की बैठक में यह मुद्दा गूंजा, लेकिन इससे भी जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com