ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एडीओ, मोतीलाल विज्ञान महाविद्दालय में संचालित करने के उच्च शिक्षा विभाग ने दिए आदेश |

भोपाल : 15/02/2024 : एडीओ की शिफ्टिंग को लेकर चल रहे विवाद के दौरान बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद ने मोतीलाल विज्ञान महाविद्दालय के प्रिंसिपल को आदेश दिया कि एडीओ एमवीएम में ही संचालित होगा | इसमें कहा गया है कि कॉलेज में मिलिट्री साइंस का भूतल तुरंत खाली करवाकर उसे अतिरिक्त संचालक कार्यालय के लिए उपलब्ध करवाएं | यह कार्यालय एमएलबी से यहां शिफ्ट किया जा रहा है | जिसका जमकर विरोध भी हो रहा है | इस मामले में अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद ने आयुक्त उच्च शिक्षा को आवेदन लिखकर एमवीएम के सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ. कैलाश त्यागी के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाने की अनुमति मांगी है | डॉ. त्यागी मिलिट्री साइंस डिपार्टमेंट के प्रमुख रहे हैं | डॉ. मथुरा प्रसाद ने आवेदन में लिखा है कि डॉ. त्यागी लंबे समय से विभाग के आरक्षित वर्ग के अधिकारियों के प्रति दुर्भावनावश झूठे आरोप लगा रहे हैं | शासकीय कामों के निर्वहन में बाधा डाल रहे हैं | वहीं डॉ. त्यागी ने कहा मैंने आज तक डॉ. प्रसाद से बात भी नहीं की है, मुझपर लगाए गए आरोप गलत हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com