ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रास्ते में रोककर पुलिस के नाम पर बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन उतरवाए और कागज में लपेटकर प्लास्टिक के थमा गए |

भोपाल : 15/02/2024 :  घटना सोमवार सुबह 9 बजे की है जब संत आसाराम नगर, बाग सेवनिया में रहने वाली 81 वर्षीय बुजुर्ग क्षमा देवी कॉलोनी के पास जैन मंदिर दर्शन करने गई थीं, जब वह वहां से वापस घर लौट रही थीं तब उन्हें रास्ते में दो बदमाश बाइक लेकर खड़े मिले बदमाशों ने उन्हें रोककर कहा कि अम्मा पुलिस का आदेश है कि चोरियां बहुत हो रही हैं, इसलिए कोई बाहर जेवर पहनकर नहीं निकले | इसलिए आप अपने कंगन उतारकर रख लो | क्षमा देवी ने बोला कि घर पास में ही है, लेकिन बदमाशों ने उनके कंगन उतरवाकर एक कागज में लपेटकर उन्हें दे दिए | क्षमा देवी आगे बढ़ीं तो उन्हें शंका हुई तो उन्होने कागज खोलकर देखा तो कागज में प्लास्टिक की दो चूड़ियां थीं | इसके बाद उन्होने पुलिस में शिकायत की, पुलिस दो दिन तक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखती रही जब कुछ पता नहीं चला तो बुधवार को अज्ञात दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com