ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
काम दिलवाने के बहाने 12 आदिवासी युवकों को आंध्रप्रदेश ले जाकर बनाया बंधक |

शहडोल : 15/02/2024 : शहडोल के 12 आदिवासी युवकों को पटासी में साढ़ू राजेश कोल के घर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मिथुन कोल नागपुर में जूस फैक्ट्री में काम दिलवाने का कहकर लेकर गया था | जब यह युवक 25 जनवरी को आंध्रप्रदेश के चित्तूर पहुंचे, तो उन्हें वहीं बंधक बना लिया गया | एक सप्ताह काम के बाद उन्हें पैसे नहीं दिए | दो लोग उनकी निगरानी करते हैं, उनके साथ जानवरों जैसा सुलूक करते हैं, खाने के नाम पर चावल और नमक दिया जाता है |  पीड़ित युवाओं ने किसी तरह परिजनों को इस बात की खबर दी, तो उन्होने 5 फरवरी को शहडोल एसपी को आवेदन देकर बच्चों को वापस लाने की गुहार लगाई | एसपी ने कहा कि शिकायत को लेकर जांच करवाते हैं जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी | शहडोल की श्यामबाई कोल बताती हैं कि शिकायत के 9 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक बेटे घर नहीं पहुंचे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com