ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बस में तेज़ रफ्तार बोरवेल मशीन ने टक्कर मार दी, बस का संतुलन बिगड़ा खंती में गिरि, चार लोग घायल मशीन की चपेट में आई महिला की मौत |

भोपाल : 16/02/2024 :  घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे के करीब की है, भूरीबाई सिलवानी की रहने वाली थी वह डेढ़ हफ्ते पहले अपनी मां की गमी में शामिल होने आई थी | गुरुवार सुबह मां के कर्मकांड की प्रक्रिया पूरी कर वापस सिलवानी जाने के लिए अपने छावनी पठार निवासी 20 वर्षीय भांजे उदय के साथ चमड़ा मिल के पास बस का इंतज़ार कर रही थी | तभी अचानक एक तेज़ रफ्तार बोरवेल मशीन रायसेन की ओर से आ रही थी उसने  आगे चल रही यात्री बस को रेशम राव होटल के सामने जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस अनियंत्रित होकर ऊंची खंती में गिर गई | और बोरवेल मशीन ने चौराहे के पास खड़े चार-पाँच व्यक्तियों को टक्कर मार दी | दुर्घटना में भूरीबाई को सिर व शरीर में अधिक चोट आने से उनकी मौत हो गई वहीं हादसे में छावनी पठार, निवासी 20 वर्षीय अजय अहिरवार, 30 वर्षीय प्रीति अहिरवार उसका पांच साल का बेटा धर्मेंद्र और डोबरा जागीर निवासी भंवर लाल सिंह कुशवाह घायल हो गए | सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com