ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
महिला स्पोर्ट्स टीचर की अचानक मौत, रात को खाना खाकर सोई सुबह बिस्तर पर बेसुध मिली |

भोपाल : 16/02/2024 : कोहेफिज़ा इलाक़े में इंद्र विहार कॉलोनी में रहने वाली 30 साल की सृष्टि पांडे मूलत: बिलासपुर की रहने वाली थी, वह बैरागढ़ के प्राइवेट स्कूल में स्पोर्ट्स की टीचर थी | पंचवटी कॉलोनी में मोनू अहिरवार का परिवार चौकीदारी करता है, तब उसका परिचय सृष्टि से हुआ था दोनों में बातचीत होने लगी | प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने दो साल पहले परिजनों की सहमति से लव मैरिज की थी | सृष्टी की शादी 28 फरवरी को हुई थी उसकी 13 दिन बाद शादी की सालगिरह आने वाली थी | बुधवार रात वह खाना खाकर सोने अपने रूम में चली गई थी सुबह जब मोनू ने देखा तो वह बिस्तर पर बेसुध मिली उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद सृष्टि को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | सृष्टि की ननद द्रोपदी ने बताया कि 6 महीनों से भाभी की तबीयत खराब थी, उन्हें लंबे समय से ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारी थी | पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, सृष्टि के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com