ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
घर में हुई महिला की मौत पर बेटे पर संदेह जता रही पुलिस, मां बेटे में विवाद की आशंका |

भोपाल : 16/02/2024 : नई सबरी नगर बस्ती में 38 वर्षीय नंदा मोरे रहती थीं, उनके पति सुनील एक हफ्ते पहले अपनी मां को छोड़ने दुर्ग, छत्तीसगढ़ गए हैं | उनकी मां छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत हैं | नंदा की छोटी बेटी की शादी हो चुकी है, वह पास में ही रहती है | बुधवार रात घर में नंदा और उनका 19 वर्षीय बेटा रौनक था | रात 11 बजे तक तो मल्टी के लोगों ने रौनक को देखा उसके बाद वह सामने रहने वाले अपने दोस्त के यहां पार्टी में चला गया था | रौनक सुबह 6:30 बजे घर पहुंचा, तो दरवाजा खुला हुआ और मां जमीन पर ओंधे मुंह पड़ी थी | उसने तुरंत पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा को बुलाया इसके बाद नंदा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | नंदा के शरीर और सिर पर चोट के निशान थे, चोट संघर्ष के दौरान आई थी | पुलिस की जांच में सामने आया है कि रौनक कभी-कभार ही छोटा-मोटा काम कर लेता था | वह अक्सर अपनी मां से ही रुपए मांगता था | पुलिस को आशंका है कि रौनक का उसकी मां से पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ होगा जिसमें झूमाझटकी हुई और नंदा को चोटें आईं हैं | पुलिस संदेह के आधार पर रौनक से पूछताछ कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com