ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरटीओ का सारथी पोर्टल बार बार हो रहा ठप, 10 दिनों से लायसेंस व रजिस्ट्रेशन से जुड़े काम अटके |

भोपाल : 16/02/2024 : आरटीओ में सारथी पोर्टल का सर्वर डाउन होने की समस्या पिछले कई दिनों से हो रही है, जिस कारण यहां पहुँचने वाले लोगों को  लायसेंस व गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े कामों के लिए घंटों घंटों इंतज़ार करना पड़ रहा है | यह सारथी पोर्टल लोगों की आसानी के लिए बनाया गया था ताकि लोगों को दलालों और आरटीओ दफ्तर के चक्कर न काटने पड़े | वह घर से ही आवेदन कर सके, लेकिन महीने में कई दिन तक यह पोर्टल ठप रहता है | पिछले 10 दिनों से इसका सर्वर डाउन चल रहा है | नतीजा यह हो रहा है कि लोग लर्निंग लायसेंस डाउनलोड नहीं कर रहे हैं, डाउन लोड की लिंक पर जाने से उनके स्क्रीन पर नो रिकॉर्ड फाउंड लिखकर आ जाता है | रेतघाट निवासी मोहन सोनी ने लर्निंग लायसेंस अपलाई करने के बाद टेस्ट दिया जिसमें वे पास भी हो गए थे, लेकिन जब उन्होने लायसेंस डाउन लोड करने की कोशिश की, तो वह डाउन लोड नहीं हुआ | इसकी शिकायत लेकर वे आरटीओ ऑफिस पहुंचे, जहां सर्वर डाउन का कहकर पहले तो 2 घंटे बैठाकर रखा, फिर सोमवार को आने का कहकर वापस भेज दिया | इसी तरह दूसरे लोग भी आरटीओ के सर्वर डाउन होने की समस्या के चलते कई दिनों से परेशान हो रहे हैं | दस दिनों में 5 हज़ार लर्निंग लायसेंस पेंडिग हो गए हैं |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com