ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मरीजों के इलाज की जानकारी रखने वाला 2 करोड़ रु. का सिस्टम बार-बार बंद होने से मरीजों को हो रही दिक्कत |

भोपाल : 16/02/2024 : हमीदिया अस्पताल में 2 करोड़ रु. की लागत से लगाया गया हेल्थ इनफॉर्मेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम में बार-बार तकनीकी दिक्कत पेश आ रही है | कभी इसका नेटवर्क नहीं आता तो कभी सर्वर मिसिंग की समस्या से यहां भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | दरअसल, इस सिस्टम में मरीजों की बीमारी का डेटा रहता है, प्रोफाइल नहीं खुलने से उन्हें दिए गए इलाज की जानकारी नहीं मिल पा रही है | उन्हें लगने वाली दवाईयों के लिए ऑर्डर जारी नहीं हो पा रहे हैं | जांच के लिए सैंपल भेजने में परेशानी हो रही है | डिस्चार्ज के लिए समरी बनने में परेशानी हो रही तो मरीज डिस्चार्ज देरी से हो रहे हैं | बार-बार नेटवर्क या अन्य तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ मरीजों की जानकारी और प्रोफाइल कंप्यूटर पर नहीं खुल रही | इस कारण ड्यूटी पर रहे डॉक्टर्स से फोन कर जानकारी मांगी जाती है | इससे डॉक्टर्स भी परेशान होते रहते हैं, वहीं मरीज और नर्सिंग स्टॉफ भी परेशान है | इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों का रिकॉर्ड मैनुअली भी रखा जाता है, एचआईएमएस में परेशानी होने पर ऑफ लाइन रिकॉर्ड का उपयोग किया जाता है | कुछ तकनीकी परेशानी के कारण कुछ देर के लिए सर्वर बंद हुआ था, लेकिन हमने समस्या का हल निकाल लिया है | अब सब कुछ ठीक चल रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com